उत्सवखास खबरखेलछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावबिलासपुर

छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग कर रचा इतिहास..

संपादकीय समाचार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई, कहा– सृष्टि की उपलब्धि देश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत

छत्तीसगढ़। भारत की होनहार बेटी सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने लिम्बो स्केटिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने महज 6.86 सेकंड में 50 मीटर की दूरी तय कर असाधारण उपलब्धि हासिल की, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मान्यता मिली है।

सृष्टि की इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सृष्टि की मेहनत, अनुशासन, अद्भुत कौशल और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सृष्टि की यह उपलब्धि साबित करती है कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनकी सफलता देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

सृष्टि की इस शानदार उपलब्धि से पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

देखे वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DgCG9-xSMbr/?bqrl=MnEydGZ2eDdmd3dk

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग कर रचा... खपरीकलां में भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्र... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, वि... बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों से लेकर खलिहानों तक भीगा धान.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझ... मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार. यादव समाज की चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार..... भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया..