कलेक्टरखाध विभागखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों से लेकर खलिहानों तक भीगा धान..

लोरमी/खपरीकलां। मुंगेली जिले के लोरमी, खपरीकलां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की कटाई और मड़ाई के महत्वपूर्ण समय पर हुई बारिश से किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है।

बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ कटाई के बाद खेतों में रखा करपा और खलिहानों में रखे धान के पूले भी भीग गए हैं। किसानों को आशंका है कि यदि धान लंबे समय तक गीला रहा तो उसके दाने काले पड़ सकते हैं और उनमें अंकुरण भी हो सकता है, जिससे उपज की गुणवत्ता प्रभावित होगी।

वहीं बारिश का असर तीवरा, अरहर और हरी सब्जियों की फसलों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। महीनों की मेहनत के बाद तैयार हुई फसल को बचाने के लिए किसान भीगे धान को सुखाने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि कटाई-मड़ाई के समय हुई इस बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यदि आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

फिलहाल बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने तैयार फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी कर दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम के साफ होने पर टिकी हुई हैं।

मनियारी टाइम्स न्यूज़ 24 | Maniyari News

https://www.instagram.com/reel/Df_iSecK3Kb/?dmpr=MWVvejkyNjJjcGd4OQ==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों से लेकर खलिहानों तक भीगा धान.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझ... मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार. यादव समाज की चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार..... भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.. मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी.. लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह.. मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार..