मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार.

शुक्लाभाठा गांव में जुआ कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने किया था पुलिस का विरोध, एक नाबालिग भी शामिल; ₹2,500 बरामद

मुंगेली। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत जुआरियों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट करने के मामले में फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 की रात ग्राम शुक्लाभाठा में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा गया था।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने जुआरियों को छुड़ाने के लिए एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से नकदी और जुआ फड़ की रकम लूटकर फरार हो गए।
मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से कुल 2,500 रुपये बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन्द्र उर्फ मुच्चु गबेल, प्यारेलाल साहू, गोविंद गबेल, उमेश उर्फ चन्द्रकुमार गबेल, खोमप्रसाद गबेल, शिवप्रसाद गबेल, कमलेश कुमार साहू और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी ग्राम शुक्लाभाठा (विचारपुर), थाना फास्टरपुर-सेतगंगा के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा एवं एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने की।
Dekho video
https://www.instagram.com/reel/Df2S5HjiF4y/?srtk=YXA5ZGw2bW42cTg3



