लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह..

कबीर भवन में सर्व युवा कुर्मी समाज मंडल का आयोजन, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर सहित विभिन्न जिलों के समाज प्रमुख हुए शामिल; सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।
द मनियारी न्यूज़ | लोरमी, मुंगेली (छत्तीसगढ़)
लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कुर्मी समाज भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की
लोरमी। सर्व युवा कुर्मी समाज मंडल के तत्वावधान में 14 नवंबर 2026 को लोरमी स्थित कबीर भवन में लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शामिल हुए। वहीं पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर सहित मुंगेली और कबीरधाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुर्मी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
समाज भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उस समय रहा, जब केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कुर्मी समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का समाज के लोगों ने स्वागत किया।
सरदार पटेल पूरे देश के गौरव के प्रतीक : तोखन साहू
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र की परंपरा को आगे बढ़ाया। उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल कुर्मी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश और समाज के गौरव के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर मुंगेली और कबीरधाम जिले के कुर्मी समाज के लोगों का एक साथ जुटना गौरव की बात है। हमें उनके आदर्शों और राष्ट्र की एकता के संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए।
समारोह में समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास और भावी पीढ़ी को सरदार पटेल के विचारों से जोड़ने का संदेश दिया गया।
Dekho videohttps://www.instagram.com/reel/Dfw-aPhCBKB/?obrf=MXMwa2V3YjFjaWd5Zw==



