सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन..

युवाओं ने किया सातों कांडों का पाठ
रामचरित मानस के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, नौ युवाओं ने ब्रह्ममुहूर्त में किया नवान्ह पारायण
लोरमी। ग्राम सेमरिया में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस अखण्ड नवधा रामायण का श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। इस दौरान गांव के युवाओं ने ब्रह्ममुहूर्त में प्रतिदिन सातों कांडों का नवान्ह पारायण कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनकी महिमा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक संजय सिंह राजपूत ने बताया कि नवधा रामायण के माध्यम से युवाओं को रामचरित मानस पढ़ने, समझने और उसके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का अवसर मिला। बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड एवं उत्तरकांड का विधिवत पाठ किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में संजय सिंह, विनोद सिंह, धर्मजीत सिंह, अक्षय सिंह, हरिशंकर सिंह, दिलीप निषाद, रितेश सिंह, मयंक सिंह, दिलेश्वर सिंह एवं लव सिंह ने पारायणकर्ता के रूप में सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया।



