कबीर धामक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवन विभागवन्य जीवों की तस्करीसफलता

खुड़िया वन क्षेत्र में दुर्लभ तोता के चार शिकारीयो को वनवविभाग ने किया गिरफ्तार….

मुंगेली/वनांचल- 06 अगस्त 2025

गिरफ्तार आरोपी

ग्राम दाउकापा में दबिश देकर बबूल पेड़ में जाल लगाकर लुप्त प्रजाति तोता पकड़ने वाले कबीरधाम जिला के चार शिकारियो को एक तोता बरामद कर जाल सहित गिरफ्तार किया। खुड़िया वनपरिक्षेत्र अंतर्गत रेंजर रुद्र कुमार राठौर को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दाउकापा ठाकुर देव मोहल्ला में बबूल के पेड़ में वन्यजीव तोता पक्षियो की झुंड को प्रतिदिन रात्रि विश्राम करते है, जिसे कबीरधाम जिला के कुछ शिकारी लोग एक दिन पूर्व फंदा लगा है, जिसमें दो तोता फसा है। वनवविभाग ने तत्काल सबदल सहित ग्राम में दबिस देकर आरोपी-राधे 50 वर्ष पिता रतिराम पारधी, राजकुमार 50 वर्ष पिता पदुम पारधी, मंगल 29 वर्ष पिता पंचू पारधी, सुरेश 27 वर्ष पिता राधे पारधी सभी ग्राम कुंडा तहसील पंडरिया जिला कबीर धाम निवासी से एक वन्य जीव तोता एवं शिकार कि लिए बिछाए नायलॉन जाल (फंदा) को जप्त किये कर आरोपियों के खिलाफ वनप्राणी अधिनियम 1972 अंतर्गत धारा 2, 9, 39, (1), (क), 48 (क), 51,52 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।ग्रामीणों ने बताया कि दाउकापा में सालों से वन्य पक्षि तोता का बसेरा रहा है, जो रात्रि में विश्राम कर गाँव की शोभा बढ़ाते है, आज शिकारियों को उक्त तोता को पकड़ते देखा तो ग्रमीणों को रहा नही गया।

कार्यवाही में वनपरिक्षेत्राधिकारी रूद्रकुमार राठौर, राजेश पाटले, मनोहर यादव, हरीश राजपूत, आशीष बुनकर सामिल रहा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
गुरु पूर्णिमा पर बेलगहना बनेगा आस्था का केंद्र, 'गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण, देशभर से पह... रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27% आरक्षण और जातीय जनगणना पर बनेगी संयुक्त... मुंगेली पुलिस अलर्ट मोड पर: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, संदिग्धों पर रहेगी कड़ी नजर... लोरमी और पालेस्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.. तूता मैदान में गूंजी शिक्षकों की हुंकार, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी... ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने 8.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट.. सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, दो अधिकारियों को नोटिस. अचानकमार के वनांचल में बिजली-पानी की बड़ी सौगात, डीएमएफ से 90 लाख से अधिक के विकास कार्य मंजूर ऑपरेशन बाज: चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का घंटों में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार... मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई...