उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोकनिर्माण विभागलोरमीलोरमी विधायकविकास कार्यसफलता

डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ की सौगात: ग्रामीण अंचल की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी


लोरमी/रायपुर- 27 फरवरी 2026
ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ी सौगात प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हेतु कुल 909.78 लाख रुपए (लगभग 10 करोड़) की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से उठाई जा रही मांग को देखते हुए इन सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। नए मार्गों के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का तेजी से विकास भी संभव होगा।


किन सड़कों को मिली मंजूरी – लागत व लंबाई सहित
बोड़तरा–सिलतरा मुख्यमार्ग से गाड़ापारा मार्ग
लंबाई: 2.30 किमी.
स्वीकृति राशि: ₹344.54 लाख
ग्राम छातीपार (चकला)–रजपालपुर मार्ग
लंबाई: 1.15 किमी.
स्वीकृति राशि: ₹218.68 लाख
ग्राम डिंडौल मुख्य मार्ग–विचारपुर मुख्य मार्ग
लंबाई: 1.20 किमी.
स्वीकृति राशि: ₹138.14 लाख
ग्राम नवागांव वेकट के महामाया मंदिर–मूडानार मार्ग
लंबाई: 1.375 किमी.
स्वीकृति राशि: ₹208.42 लाख


स्वीकृति जारी होने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके दैनिक जीवन और विकास की गति, दोनों में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने देशभर में हासिल किया प्रथ... लोरमी में भाई अरुण साव ने हजारों बहनों-माताओं संग मनाया तीजा तिहार, स्नेह और आशीर्वाद का हुआ संगम लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद.. संदिग्ध महिलाओं की सूचना पर लोरमी पुलिस की तत्काल कार्रवाई, पूछताछ के बाद छोड़ा.. श्री जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार...