उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशिक्षा

खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण.

नंदकुमार यादव रिपोर्टर

खपरीकलां, लोरमी। ग्राम पंचायत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 2 नवंबर 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण में खपरीकलां, लगरा और कोसमतरा क्षेत्र के कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी के खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में प्रशिक्षक पुष्पा जांगड़े (बी.सी.), अमृतिया चौधरी एवं करूणा डहरिया (मितानिन प्रशिक्षक) तथा स्वारथ घृतलहरे ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रशिक्षण के दौरान पौष्टिक खान-पान, व्यक्तिगत एवं आसपास की साफ-सफाई, बेहतर रहन-सहन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरपंच अंजू ओमप्रकाश, पंचायत सचिव पूनम यादव, सुरेश मानिकपुरी सहित मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती.. कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..