अचानकमार टाइगर रिजर्वखास खबरछत्तीसगढ़मुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचलवन्यजीव

लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट..

खुड़िया रेंज में बाघिन की संभावित मौजूदगी से बढ़ी सतर्कता, ग्रामीणों को अकेले जंगल नहीं जाने की सलाह

लोरमी। मुंगेली जिले के खुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन की मौजूदगी के संकेत मिलने से वन विभाग अलर्ट हो गया है। गुरुवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान वनकर्मियों को बाघिन के पगमार्क मिले। वहीं, कारीडोंगरी से लगे वन कक्ष क्रमांक 494/95 में दो चीतल मृत अवस्था में पाए गए। घटनास्थल पर मिले पगमार्क और मृत चीतलों के आधार पर बाघिन द्वारा शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम खुड़िया रेंज के कारीडोंगरी क्षेत्र में गश्त कर रहे कर्मचारियों ने बाघिन के पगमार्क देखे। इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद संबंधित क्षेत्र में वन अमले को सतर्क रहने और बाघिन की तलाश करने के निर्देश दिए गए।

वन विभाग की टीम ने देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह और दोपहर तक संभावित ठिकानों पर खोजबीन की। हालांकि, इस दौरान बाघिन का पता नहीं चल सका।

अचानकमार टाइगर रिजर्व की ओर जाने की आशंका

उप वनमंडलाधिकारी दशहंस सूर्यवंशी के अनुसार, कक्ष क्रमांक 494/95 में दो हिरणों के मृत मिलने के साथ बाघिन के पगमार्क भी पाए गए हैं। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी और तलाश अभियान चलाया, लेकिन बाघिन के नहीं मिलने पर उसके अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल की ओर चले जाने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

बाघिन की संभावित मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर नहीं जाने और जंगल में किसी वन्यजीव के पगमार्क या अन्य संदिग्ध संकेत मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।

फिलहाल वन विभाग की निगरानी जारी है। बाघिन की वास्तविक मौजूदगी और उसके मूवमेंट की पुष्टि के लिए आगे की खोजबीन की जा रही है।

देखे वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DfJdfN7C72q/?dlrf=YTlpMGhsbWV5ZDVk

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं.. मुंगेली: 6 महीने बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप... मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज