कोतवाली थानाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीव्यवहार न्यायालयसाइबर क्राइम

मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज

पुलिस ने कहा—विधि सम्मत कार्रवाई की गई, कोर्ट ने प्रक्रियागत खामियों पर मांगा जवाब

मुंगेली। ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिक की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की न्यायिक रिमांड अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां पाते हुए दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। वहीं, मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे हैं।

पुलिस के अनुसार, 19-20 अक्टूबर की दरमियानी रात बालिका की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जांच के दौरान अजीत घृतलहरे और साहिल खांडे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 सहित अन्य धाराओं में 22 अक्टूबर को अदालत में पेश कर रिमांड मांगी थी।

गिरफ्तारी प्रक्रिया पर उठे सवाल

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि दोनों को 20 अक्टूबर को थाने बुलाया गया था, जबकि दस्तावेजों में गिरफ्तारी 22 अक्टूबर की दर्ज थी। अदालत ने गिरफ्तारी के आधार की लिखित जानकारी, नोटिस और अन्य प्रक्रियागत औपचारिकताओं में कमियां पाईं। इस पर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नवीन कुमार से जवाब मांगा गया तथा आदेश की प्रति एसएसपी मुंगेली, आईजी बिलासपुर और डीजीपी को भेजने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने पुलिस कार्रवाई को बताया विधिसम्मत

एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि मुंगेली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की है। मामले में अदालत के आदेश और गिरफ्तारी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर आगे की कानूनी कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

परिजनों ने मांगी निष्पक्ष जांच देखे वीडियो – https://www.instagram.com/reel/De3ZsyWiYiA/?vrfl=bzBveTZzMWJteGhr

आरोपीगण पुलिस की गिरफ्त में रहे

मृतका के दादा उत्तम मोहले ने कलेक्टर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग की है। मामला अब गिरफ्तारी प्रक्रिया और हत्या की विवेचना, दोनों पहलुओं को लेकर चर्चा में है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना...