आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायक

लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा..

नवजीवन क्लब दशहरा उत्सव समिति 48 वर्षों से कर रही आयोजन की परंपरा का निर्वहन, हाईस्कूल मैदान में जुटेंगे हजारों लोग

लोरमी। विजयदशमी पर्व को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवजीवन क्लब दशहरा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के लिए समिति के सदस्य जुट गए हैं, वहीं कारीगरों द्वारा लगभग 30 से 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है।

समिति के सदस्य नरेंद्र खत्री एवं जितेंद्र पाठक ने बताया कि नवजीवन क्लब द्वारा पिछले 48 वर्षों से विजयदशमी पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और राम-रावण सेना की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। डीजे, आकर्षक लाइटिंग और आतिशबाजी के बीच जय श्रीराम के जयघोष के साथ झांकी नगर भ्रमण करते हुए हाईस्कूल मैदान पहुंचेगी, जहां रावण दहन किया जाएगा।

राजपरिवार में पूजा-अर्चना के बाद निकलेगी झांकी

वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार रावण दहन से पहले लोरमी राजपरिवार के राजाबाड़ा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद बाजे-गाजे और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी राजाबाड़ा से फव्वारा चौक, मुंगेली रोड और पुराने बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाईस्कूल मैदान पहुंचेगी।

मैदान में श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके पश्चात लोरमी राजपरिवार द्वारा परंपरानुसार रावण दहन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भव्य आयोजन को देखने लोरमी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विजयदशमी पर सोनपत्ती देकर देंगे शुभकामनाएं

रावण दहन के बाद नगरवासी एक-दूसरे को सोनपत्ती देकर गले मिलेंगे और विजयदशमी की शुभकामनाएं देंगे। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व नगर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नगर पंचायत, विद्युत विभाग और लोरमी पुलिस का भी सहयोग रहता है।

आयोजन की तैयारी में जुटे समिति के सदस्य

आयोजन को सफल बनाने के लिए नरेंद्र खत्री, जितेंद्र पाठक, अमित दुबे, विश्वास दुबे, प्रशांत शर्मा, अभिषेक पाठक, आवेश द्विवेदी, देवी जायसवाल, समीर पाठक, आकाश केशरवानी, योगेश खत्री, यतीन्द्र खत्री, लक्ष्मी खत्री, जितेंद्र खत्री, अंश पाठक, दीपक नामदेव, मोनू यादव, दीपक जायसवाल (इट्टी), प्रेम यादव, मनीष जायसवाल, निक्कू जायसवाल, अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, राजेश जायसवाल और लक्ष्मी नारायण यादव सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय हैं। रावण के पुतले का निर्माण संजू कश्यप, बंटी साहू और रिंकू यादव द्वारा किया जा रहा है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक...