स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां..

लोरमी। जय दुर्गा वार्ड दुर्गोत्सव समिति, गुरुद्वारा चौक लोरमी की मातृशक्तियों ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत चौक-चौराहों पर डस्टबिन के उपयोग और शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील करते हुए जागरूकता बोर्ड लगाए गए।
इस पहल के माध्यम से नागरिकों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छ लोरमी के निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित श्रीमती बिना शर्मा, मंजू सलुजा, अनुराधा जायसवाल, किरण जायसवाल, रीता यादव, नीलू जायसवाल, पूजा जायसवाल, पिंकी शर्मा, अंजली जायसवाल, ममता साकत और निधि सोनी सहित अन्य मातृशक्तियां शामिल हुईं।
अभियान का संदेश: स्वच्छता अपनाएं, शहर को सुंदर बनाएं।
देखिये वीडियो https://www.instagram.com/reel/DelgQwoig4W/?obrf=NHM3N2pkazhiOXhl



