अपराध पर पुलिस सफलखास खबरछत्तीसगढ़तखतपुरपुलिस अधीक्षकबिलासपुरशिक्षा

जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक..

बिलासपुर। त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में जूनापारा पुलिस ने जुआ खेल रहे चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, ग्राम नगचुई के शासकीय प्राथमिक शाला में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

राम्हेपुर नाला के पास जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार

त्योहारी सीजन में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जूनापारा पुलिस ने ग्राम राम्हेपुर नाला के किनारे जुआ खेल रहे चार आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान छेदी ध्रुव, राजेंद्र नवरंग, विनोद साहू और अयोध्या प्रसाद साहू, निवासी ग्राम भीमपुरी, के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की। अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग भी की जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक भुनेशराम साहू, आरक्षक अजय जायसवाल, देवनारायण दास, रोहित कौशिक और नव आरक्षक हरिश राजपूत का विशेष योगदान रहा।

नगचुई स्कूल में पुलिस ने लगाई जनचौपाल, बच्चों को दी जागरूकता की सीख

दूसरी ओर, ग्राम नगचुई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शाला प्रबंधन समिति और स्कूल प्रशासन के आमंत्रण पर जूनापारा पुलिस ने जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व अध्यक्ष रामविलास यादव, प्रधान पाठक चंद्रप्रकाश तिवारी, शिक्षकगण, सरपंच-पंच और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पुलिस टीम ने साइबर जागरूकता, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों और ‘चेतना’ सहित विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए जनचौपाल लगाई गई और शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन भी स्वीकार किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक कक्षा के बच्चों की शैक्षणिक क्षमता, विशेषकर 50 तक पहाड़े याद रखने की क्षमता, देखकर पुलिसकर्मी और ग्रामीण प्रभावित हुए। प्रधान पाठक चंद्रप्रकाश तिवारी एवं पूरे स्कूल स्टाफ की शिक्षण शैली और शाला प्रबंधन समिति के प्रयासों की सराहना की गई।

दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से जूनापारा पुलिस ने एक ओर अपराधों पर नियंत्रण का संदेश दिया, तो दूसरी ओर बच्चों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता बढ़ाकर पुलिस-जनता के संबंधों को मजबूत करने की पहल की।

देखिये खास स्कूल बच्चों के वीडियो—

देखिये जुआ में पकड़े गए जुआड़ियों की वीडियो—- https://www.instagram.com/reel/DejU1WfCSWR/?mdxt=MWcxdWJmajlmbW1udA==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना..