क्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसस्पेंससाइबर क्राइम

बांध के पास मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में फैली सनसनी; मौत की वजह तलाश रही पुलिस…

लोरमी। थाना क्षेत्र के ग्राम कोसाबाड़ी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कन्हैया नाला के पास एक 19 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोसाबाड़ी निवासी जाशूम पोर्ते (19 वर्ष), पिता ईश्वर पोर्ते का शव शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने कन्हैया नाला के पास देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

एफएसएल टीम ने भी की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।

अचानक हुई इस घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी पुलिस

इस संबंध में थाना प्रभारी पवन देवांगन ने बताया कि युवक का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dekhe video

https://www.instagram.com/reel/DgRFkCqJyVP/?hvrq=b2ZvY3VxZHl3emxr

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बांध के पास मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में फैली सनसनी; मौत की वजह तलाश रही पुलिस... स्वामी शिवानंद जी महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन जन्मदिन पर सेवा, विकास और उत्सव का संगम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 6.63 करोड़ के कार्यों की सौगात.. जन्मदिवस पर विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कोटा में 1.98 करोड़ और तखतपुर में 4.65 क... डिप्टी सीएम अरुण साव का जन्मदिन आज, लोरमी विधानसभा में जगह-जगह होगा भव्य स्वागत.. छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग कर रचा... खपरीकलां में भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्र... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, वि... बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों से लेकर खलिहानों तक भीगा धान.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझ...