उत्सवकलेक्टरखास खबरडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं

त्योहार हमारी सामाजिक एकता और आत्मीयता को मजबूत करते हैं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

स्वच्छ-सुंदर गणेश पंडाल, उत्कृष्ट गणेश झांकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पुरस्कार प्रदान किया

लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी के कबीर भवन में विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और त्योहार की खुशियां साझा की। इस अवसर पर वरिष्ठजनों का सम्मान किया। वहीं स्वच्छ एवं सुंदर गणेश पंडाल, उत्कृष्ट गणेश झांकी और झांकियों को जन-जन तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पुरस्कार प्रदान किया।

श्री साव ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं। ये हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं और साथ मिलकर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। दीपावली का पर्व भी आपसी प्रेम, सद्भाव और अपनत्व का संदेश देता है। आज लोरमी परिवार एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियां मना रहा है। उन्होंने कहा कि लोरमी ने विकास कार्यों के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोरमी के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

गणेश उत्सव के दौरान आकर्षक साज-सज्जा, स्वच्छता और सुंदर पंडाल के लिए गणेश उत्सव समितियों को पुरस्कार प्रदान किए। उत्कृष्ट गणेश झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों का भी सम्मान किया गया। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से इन झांकियों की विशेषताओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को भी पुरस्कृत किया गया। झांकियों में बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और विकास की बदलती तस्वीर को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया था। साथ ही नशामुक्ति का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता की सराहनीय पहल की गई।

दीपावली मिलन समारोह में श्री साव ने कहा कि लोरमी की पहचान केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं भी इसे विशेष पहचान दिला रही हैं। गणेश उत्सव के दौरान युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आकर्षक झांकियों ने लोरमी को एक पहचान दी है। इन झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। आज लोरमी की गणेश झांकियों की चर्चा दूसरे जिलों में भी हो रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि लोरमी की सांस्कृतिक विरासत और गौरव को प्रदेशभर में पहचान मिले।

Dekhe video

https://www.instagram.com/reel/Df8re0Wi7yp/?hvrq=aTF6eDh0d3Bua2tn

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझ... मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार. यादव समाज की चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार..... भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.. मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी.. लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह.. मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था...