अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलतासरगांव पथरियासाइबर क्राइम

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार…

द मनियारी न्यूज़ | मुंगेली, छत्तीसगढ़

GPS लोकेशन के आधार पर मदकूद्वीप चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, ₹42.43 लाख का ट्रेलर और कोयला बरामद।

मुंगेली। नेशनल हाईवे पर सरगांव-पथरिया मोड़ के पास कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने महज 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए ट्रेलर सहित उसमें लोड 38.650 टन कोयला बरामद किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹42,43,495 बताई गई है।

पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामखिलावन कुर्मी (48 वर्ष) ट्रेलर चालक है। वह 15 नवंबर को गेवरा खदान से ट्रेलर क्रमांक CG 22 AJ 8016 में कोयला लोड कर रायपुर स्थित वंदना प्लांट के लिए रवाना हुआ था। 16 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे सरगांव-पथरिया मोड़ के पास वाहन खड़ा कर चाय पीने गया। वापस लौटने पर ट्रेलर गायब मिला। ट्रेलर में 38.650 टन कोयला लोड था।

शिकायत पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

GPS से मिला सुराग, मदकूद्वीप चौक पर घेराबंदी

जांच के दौरान पुलिस ने ट्रेलर में लगे GPS सिस्टम की लोकेशन ट्रेस की। इसके आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मदकू के मदकूद्वीप चौक के पास घेराबंदी कर चोरी हुए ट्रेलर को बरामद कर लिया। मौके से आरोपी भगतराम राजपूत (24 वर्ष), निवासी लमती, थाना सरगांव, जिला मुंगेली को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने ट्रेलर और उसमें लोड कोयला चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रेलर की कीमत ₹40 लाख और कोयले की कीमत ₹2,43,495 सहित कुल ₹42,43,495 का माल जब्त कर आरोपी को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक नवनीत नावेलकर, सहायक उप निरीक्षक निर्मल घोष सहित थाना सरगांव के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

द मनियारी न्यूज़ | मुंगेली, छत्तीसगढ़

Dekhe video

https://www.instagram.com/reel/DfzkitUCAnZ/?cplk=cGVvNGt6bzh1Y2Fy

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार..... भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.. मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी.. लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह.. मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था... मुंगेली में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और पल्सर बाइक जब्त. मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त.. बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध.. सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन..