अपर कलेक्टरकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीशिक्षाशिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी..

फरहदा में पदस्थ शिक्षक दीपक गोस्वामी का कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में, BEO ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब।

मुंगेली, छत्तीसगढ़

मुंगेली। जिले के जरहागांव तहसील कार्यालय में रिश्वत लेने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में तहसील कार्यालय में बाबू के पद पर अटैच शिक्षक दीपक गोस्वामी कथित रूप से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। फरहदा में पदस्थ शिक्षक दीपक गोस्वामी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) द्वारा नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब विभाग को शिक्षक के जवाब का इंतजार है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और रिश्वत संबंधी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

आदेश की कॉपी

Dekhe video

https://www.instagram.com/reel/DfyXXCbCsJz/?cplk=OWdsdWNvNXJ6eHg2

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी.. लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह.. मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था... मुंगेली में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और पल्सर बाइक जब्त. मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त.. बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध.. सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन.. कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में..