आस्था भक्तिकलेक्टरक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दलश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराजहिन्दू संगठन

बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध..

CCTV में कैद हुई पूरी घटना, थाना प्रभारी एवं ASI ने घटनास्थल का किया निरीक्षण; आश्रम परिवार ने संत की सुरक्षा एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।

बेलगहना। श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में 7 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी घटना आश्रम परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। इस घटना के बाद आश्रम परिवार एवं श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।

CCTV फुटेज के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति अपने चेहरे एवं शरीर को कपड़े और स्कार्फ से ढककर आश्रम के पीछे स्थित कच्चे रास्ते से परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह सीधे पूज्य स्वामी जी महाराज के आसन एवं निजी कक्ष तक पहुंचा और वहां विभिन्न स्थानों की तलाशी ली। इसके पश्चात वह आश्रम परिसर में विचरण कर रहे एक कबूतर एवं आसन के समीप रखी एक ग्रंथ को भी अपने साथ ले गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बेलगहना एवं ASI ने आश्रम पहुंचकर वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, आश्रम प्रबंधन एवं सेवकों द्वारा घटना से संबंधित CCTV फुटेज और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।

आश्रम से जुड़े सेवकों के अनुसार, CCTV कैमरे लगाए जाने से पहले भी परिसर में वस्तुओं का स्थान परिवर्तित मिलना तथा रात्रिकाल में अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही के संकेत जैसी संदिग्ध घटनाएं सामने आती रही हैं। वर्तमान घटना ने आश्रम की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्ति का आधी रात को सीधे पूज्य स्वामी जी महाराज के आसन एवं निजी कक्ष तक पहुंचना अत्यंत चिंताजनक है।

सिर्फ चोरी नहीं, संभावित षड्यंत्र सहित सभी पहलुओं की जांच की मांग

इस संबंध में आश्रम के सेवक एवं शिष्य रितेश सिंह ने थाना प्रभारी, बेलगहना को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। आवेदन में CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान, उसके प्रवेश के उद्देश्य एवं संभावित सहयोगियों की पतासाजी तथा पूर्व में हुई संदिग्ध घटनाओं को भी जांच के दायरे में शामिल करने का आग्रह किया गया है।

रितेश सिंह ने पुलिस प्रशासन से आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा पूज्य स्वामी जी महाराज एवं आश्रम में निवासरत व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस घटना को केवल सामान्य चोरी की घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसकी गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। आश्रम परिवार को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन मामले में शीघ्र कार्रवाई कर पूज्य स्वामी जी महाराज एवं आश्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

देखे वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DfoNYcqiIHz/?obrf=MTFvNWkyMmRpempyNw==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त.. बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध.. सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन.. कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण.