अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीसाइबर क्राइम

मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त..

ऑपरेशन बाज के तहत सिटी कोतवाली और पथरिया पुलिस की कार्रवाई, ₹11,600 की शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त ₹80 हजार की बाइक भी जब्त।

| मुंगेली, छत्तीसगढ़।

मुंगेली जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत सिटी कोतवाली मुंगेली और पथरिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 145 पाव देशी प्लेन शराब (26.1 बल्क लीटर), जिसकी कीमत ₹11,600 है, जब्त की है। वहीं शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹80 हजार कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ा

देखो वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DfoHzxGRMGI/?mdxt=bWx4dnh1MmlqdXkz

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अधिक मात्रा में देशी शराब लेकर चकरभट्ठा से लिलवाकापा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर नवागढ़ रोड स्थित मिनीमाता पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पारस पात्रे (23), निवासी धनगांव और हीरालाल सोनवानी (25), निवासी अंधियारखोर, जिला बेमेतरा को पकड़ा गया।

तलाशी में उनके कब्जे से 70 नग देशी प्लेन शराब, कीमत ₹5,600 तथा तस्करी में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000) जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पथरिया में 75 पाव शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इसी तरह 9 नवंबर को ग्राम चंदरगढ़ी स्थित साहू ढाबा के पास साइबर सेल और पथरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। यहां पंडरभट्ठा निवासी मुकेश साहू (22) को 75 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब की कीमत ₹6,000 बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन अधिकारियों और जवानों की रही भूमिका

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, पथरिया थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी सहित पुलिस एवं साइबर सेल के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

देखे यह खास वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DfoHzxGRMGI/?mdxt=bWx4dnh1MmlqdXkz

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त.. बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध.. सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन.. कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण.