अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जिला जेलजिला न्यालयपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलतासरगांव पथरियासस्पेंससाइबर क्राइम

मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में..

पंचायत चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या की रची गई थी साजिश, सुपारी लेकर अपहरण और गला घोंटकर की थी हत्या।

द मनियारी न्यूज़ | मुंगेली। जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पेन्ड्री ‘स’ में हुए तुलसी साहू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों कुनाल बक्शी (19) और तारकेश्वर बघेल (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 के पंचायत चुनाव में सरपंच पद की हार की रंजिश के चलते मुख्य आरोपी धनीराम साहू ने हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने पैसों के लालच में तुलसी साहू का अपहरण कर गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सड़क किनारे कीचड़ एवं झाड़ियों में फेंक दिया था।

इस मामले में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 5 नवंबर को बिलासपुर जिले के अमेरी, थाना सकरी निवासी कुनाल बक्शी और तारकेश्वर बघेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अपराध में संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर 6 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा डीएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल एवं सरगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस की अपील: आम नागरिकों से घरों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना दें।

देखे वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DfbRPF1Jzk-/?xtok=MTZnNHQzZG9tZ2lndQ==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव.