खास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसड़क दुर्घटना

लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद..

रानीगांव शोभा वाटिका के सामने दोपहर 12 बजे हुआ हादसा, बिना नंबर की बाइक सवार युवक की पहचान नहीं; ठेला संचालक को भारी आर्थिक नुकसान।

लोरमी। लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर रानीगांव स्थित शोभा वाटिका के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आया और सड़क किनारे खड़े गुपचुप ठेले को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेले पर रखा पूरा गुपचुप सामान बर्बाद हो गया। इस घटना से ठेला संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लोरमी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देखिए वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DfZHIbXC4xM/?mdxt=c3gycms4YXFyOXJz

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती..