अपराध पर पुलिस सफलक्रिकेटखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीसरगांव पथरिया

मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त..

द मनियारी न्यूज़ | मुंगेली, छत्तीसगढ़

1 से 5 नवंबर तक 10 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई, जुआरियों से ताश की पत्तियां और जुआ सामग्री भी जब्त।

जुआ खलते पकड़े गए आरोपी

मुंगेली। जिले में जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने मुंगेली पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में 1 से 5 नवंबर 2026 तक पांच थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 प्रकरण दर्ज कर कुल 37 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से कुल 10,540 रुपये नकद, ताश की पत्तियां और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है।

इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई:

  • पथरिया: 1 प्रकरण में 6 गिरफ्तार।
  • जरहागांव: 4 प्रकरणों में 12 गिरफ्तार।
  • लालपुर: 2 प्रकरणों में 8 गिरफ्तार।
  • लोरमी: 2 प्रकरणों में 6 गिरफ्तार।
  • फास्टरपुर: 1 प्रकरण में 5 गिरफ्तार।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

देखिए वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/DfZK1qIiOKl/?xtok=MTk3YWUwYWRvdml1Ng==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत.. मुंगेली के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव. मुंगेली जिले को 7 सड़कों की सौगात, ₹20.30 करोड़ मंजूर; लोरमी की सड़कों को भी मिलेगी मजबूती..