आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी 10008 श्री शिवानंद महाराज जीपुलिस अधीक्षकबिलासपुरबेलगहनामध्यप्रदेशहिन्दू संगठन

कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज..

विधिवत पूजा-अर्चना कर की जनकल्याण की कामना

श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ विशेष पूजन एवं भव्य भंडारा, सोनसाय आश्रम में 20 नवंबर को होने वाले सत्संग मेले की तैयारियों का भी लिया जायजा

कारीआम। श्री गणेशपुरी आश्रम कारीआम में परम श्रद्धेय स्वामी जी महाराज का मंगल पदार्पण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। उनके आगमन से आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान स्वामी जी महाराज ने श्री गणेश जी एवं मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर गोंड समाज द्वारा निर्मित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर के स्थापना दिवस पर भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण का विशेष पूजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

कारीआम आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करने के बाद स्वामी जी महाराज बरपाली आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद सोनसाय आश्रम पहुंचकर आगामी 20 नवंबर को आयोजित होने वाले सत्संग मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके उपरांत स्वामी जी महाराज बेलगहना आश्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान आश्रम समिति के सदस्य, श्रद्धालु भक्तगण एवं क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि... लोरमी में नवपदस्थ एसडीओपी बी.एल. सिंह का आदिवासी समाज ने किया स्वागत खपरीकलां में जन आरोग्य समिति के सदस्यों और मितानिनों को दिया गया स्वास्थ्य प्रशिक्षण. खैरा खुर्द के शिक्षक नोहर सिंह कोहली को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान। कोयलारी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत से गांव में पसरा मातम.. छत्तीसगढ़ की शान! झारखंड को 30 अंकों से हराकर छत्तीसगढ़ ने दर्ज की पहली जीत..