अपराध पर पुलिस सफलकलेक्टरकोतवाली थानाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकमुंगेलीसफलता

मुंगेली में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और पल्सर बाइक जब्त.

‘ऑपरेशन बाज’ के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ₹42,400 की सामग्री जब्त; आबकारी एक्ट के तहत दोनों को भेजा गया जेल।

द मनियारी न्यूज़ | मुंगेली, छत्तीसगढ़

मुंगेली। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की पल्सर बाइक में दो व्यक्ति बिरगांव की ओर से दाऊपारा की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने साईं पेट्रोल पंप, बिरगांव रोड के पास घेराबंदी कर बाइक को रोका।

तलाशी के दौरान बाइक सवार सागर वर्मा (18 वर्ष 7 माह) और महेश विश्वकर्मा (19 वर्ष), निवासी नवागांव चीनू के कब्जे से 180 एमएल की 30 नग देशी प्लेन शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत ₹2,400 बरामद हुई। शराब परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब और ₹40 हजार कीमत की पल्सर बाइक सहित कुल ₹42,400 की सामग्री जब्त की।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा जेल दाखिल किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव सहित सउनि विजय बंजारा एवं पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

देखिए वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DfqnE6HiTH_/?rpxt=ZjZobzVtZ3p1NzQx

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था... मुंगेली में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और पल्सर बाइक जब्त. मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त.. बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध.. सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन.. कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज.. मुंगेली: पेन्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी जेल में.. मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 5 थाना क्षेत्रों में 37 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,540 नकद जब्त.. लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पल्सर का कहर, टक्कर से पूरा गुपचुप ठेला हुआ बर्बाद.. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से कि...