मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था जारी..



13 नवंबर को मिनी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम, मुंगेली, लोरमी और डिंडोरी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित।
द मनियारी न्यूज़ | मुंगेली, छत्तीसगढ़
मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को ग्राम कंतेली आगमन को लेकर मुंगेली पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम ग्राम कंतेली स्थित मिनी स्टेडियम में प्रस्तावित है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने रूट चार्ट, प्रवेश मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।
कहां होगी पार्किंग?
- P-4: मुंगेली की ओर से आने वाले आम नागरिकों के लिए हाईस्कूल मैदान, कंतेली।
- P-3: लोरमी की ओर से आने वालों के लिए मिडिल स्कूल पार्किंग स्थल।
- डिंडोरी मार्ग: ग्राम हरदीडीह के पास पार्किंग व्यवस्था।
- P-2: वीआईपी एवं वीवीआईपी वाहनों के लिए दैहान, कंतेली।
- P-1: हेलीपैड के बगल में पार्किंग व्यवस्था।
कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग प्रवेश मार्ग, ड्रॉप गेट और यातायात स्टॉप पॉइंट भी बनाए गए हैं, ताकि आवागमन सुचारू और सुरक्षित बना रहे।
मुंगेली पुलिस की अपील: कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिक निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी को आवागमन में परेशानी न हो।
यह पूरी व्यवस्था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में तैयार की गई है।
देखिए वीडियो
https://www.instagram.com/reel/Dfqq1X5gNwM/?rpxt=MWRjOWkyd2xtM3N1Zg==



