आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकरायपुरसामाजिक

भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया..

  कसार समाज ने रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर दिया सेवा का संदेश

द मनियारी न्यूज़ | रायपुर, छत्तीसगढ़

रायपुर। हैहयवंशी क्षत्रिय कसार समाज रायपुर द्वारा अपने आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सत्ती बाजार चौक में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं आमजनों को प्रसादी वितरित की गई।

जन्मोत्सव के अवसर पर समाज ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ बाल एवं शिशु रोग, दंत चिकित्सा, ईएनटी और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

आयोजन का विशेष आकर्षण भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की आकर्षक एवं भव्य रंगोली रही, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस तरह हैहयवंशी क्षत्रिय कसार समाज रायपुर ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और जनसेवा का संदेश देते हुए भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.. मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी.. लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह.. मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कंतेली दौरे को लेकर मुंगेली पुलिस अलर्ट, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था... मुंगेली में अवैध शराब का परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, 30 पौवा शराब और पल्सर बाइक जब्त. मुंगेली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पाव देशी शराब जब्त.. बेलगहना आश्रम में आधी रात नकाबपोश का प्रवेश, पूज्य स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध.. सेमरिया में नौ दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का समापन.. कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम पहुंचे स्वामी जी महाराज..