उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीरायपुरलोरमी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, विनय साहू भी रहे शामिल..

नवा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर लोरमी से तहसील साहू संघ के संरक्षक एवं प्रदेश सह-संयोजक किसान प्रकोष्ठ विनय साहू भी प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं समाज प्रमुखों के बीच आत्मीय संवाद हुआ। समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और विभिन्न समाजों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से हुई सौजन्य भेंट को सामाजिक संवाद एवं सौहार्द की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, वि... बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों से लेकर खलिहानों तक भीगा धान.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझ... मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार. यादव समाज की चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार..... भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.. मुंगेली: जरहागांव तहसील में रिश्वत लेते बाबू का वीडियो वायरल, शिक्षक को नोटिस जारी.. लोरमी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह..