आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकपुलिस महानिरीक्षकबिलासपुरभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोकनिर्माण विभागलोरमीलोरमी विधायकविकास कार्य

जन्मदिन पर सेवा, विकास और उत्सव का संगम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 6.63 करोड़ के कार्यों की सौगात..

रतनपुर में मां महामाया के दरबार में टेका मत्था, वृद्धाश्रम में बांटे गर्म कपड़े और फल, लोरमी में मनाया गया ‘अरुण उत्सव’

बिलासपुर/लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव का जन्मदिवस सेवा, आस्था, विकास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोरमी में ‘अरुण उत्सव’ का आयोजन किया गया, जहां समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिवस पर श्री साव ने सपत्नीक रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर, श्री सिद्धि विनायक मंदिर एवं भैरो बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों का कुशलक्षेम जाना तथा गर्म कपड़े और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं कुदुदंड स्थित सेवा भारती के ‘मातृ छाया’ शिशु गृह में बच्चों के साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर उन्होंने तखतपुर और कोटा नगर को 6.63 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। तखतपुर में 4.65 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय भवन और तखतपुर-बरेला के बीच मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया। वहीं कोटा नगर पालिका में 1.98 करोड़ रुपये के नाली, सीसी रोड और स्कूलों में मंच एवं शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

श्री साव ने जन्मदिवस पर मिले नागरिक अभिनंदन, स्नेह और आशीर्वाद के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। तखतपुर क्षेत्र में बीते तीन वर्षों में 60 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

लोरमी में ‘अरुण उत्सव’ की रौनक, मंदिरों में पूजा-अर्चना, बुजुर्गों की सेवा और विकास कार्यों की सौगात के साथ डिप्टी सीएम का जन्मदिवस यादगार बना।

Dekhe video

https://www.instagram.com/reel/DgMXgETiKre/?fqnt=MTRxcngxNXR3Y2FpYg==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जन्मदिन पर सेवा, विकास और उत्सव का संगम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 6.63 करोड़ के कार्यों की सौगात.. जन्मदिवस पर विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कोटा में 1.98 करोड़ और तखतपुर में 4.65 क... डिप्टी सीएम अरुण साव का जन्मदिन आज, लोरमी विधानसभा में जगह-जगह होगा भव्य स्वागत.. छत्तीसगढ़ की बेटी सृष्टि शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में 50 मीटर लिम्बो स्केटिंग कर रचा... खपरीकलां में भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्र... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दीपावली मिलन समारोह में साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, वि... बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों से लेकर खलिहानों तक भीगा धान.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझ... मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा! मुंगेली: जुआरियों को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट, 8 आरोपी गिरफ्तार.