खपरीकलां में भक्तिमय माहौल में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा..

लोरमी। तहसील लोरमी अंतर्गत ग्राम खपरीकलां (बाजार) एवं लगरा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच मां काली की प्रतिमा का शनिवार, 21 नवंबर 2026 को आगर नदी में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भव्य विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए। डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर भक्तिमय गीतों के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, गुलाल उड़ाकर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मां काली को विदाई दी गई।
ग्राम खपरीकलां (बाजार) में नवयुवक मां काली उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 8 नवंबर 2026 को मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा उत्सव का शुभारंभ किया गया था। उत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती, जसगीत, झांकी, जगराता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई दिनों तक पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ ही उत्सव का विधिवत समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक चैतराम राम सोनकर, दुर्गा कुंभकार, छेदी लाल कुंभकार, परसादी राम यादव एवं पंचूराम साहू सहित अध्यक्ष मनोज केसरवानी, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. बाबूलाल कुंभकार, सचिव जलेश सोनकर एवं सह सचिव मूंगेस साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर समिति के सदस्य सूरज साहू, मानिक लाल साहू, दुष्यंत साहू, बलराम साहू, कांति लाल साहू, निहोरा, कृष्णा, दिलीप, सतीश गुप्ता, शिवदास, लव कुमार सोनी, शीलेंद्र केसरवानी, रामरतन पाण्डेय, संतोष, काशी, पुरुषोत्तम, दिनेश साहू, पुरू निषाद, सुरेश, तीज राम कुंभकार, छेदी निषाद, दिनेश निषाद, दाऊ लाल, दूज राम, सीताराम साहू, सोनू, प्रदीप, रिंकू, राजकुमार यादव, बिसाहू राम, बेद राम, देवचरन एवं दिनेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देखे वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DgBxANbCnd3/?jplx=c3BodWhoNTNwdGNp



