आस्था भक्तिउत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायक

लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना…

आठवें वर्ष भी उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, पारंपरिक गरबा और भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

लोरमी। नगर के मानस मंच में मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आठवें वर्ष भी दिखा गरबा का उत्साह

लगातार आठवें वर्ष आयोजित गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य और भक्तिमय गीतों से समां बांध दिया। मां दुर्गा के जयकारों से मानस मंच का पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। बच्चों से लेकर बड़ों तक में गरबा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद

गरबा महोत्सव में शामिल होने से पहले अरुण साव ने लोरमी नगर के फुटूपारा, बाजारपारा और राम्हेपुर तुलसा घाट नाका स्थित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से लोरमी सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समिति के सदस्यों का रहा योगदान

महोत्सव के सफल आयोजन में प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, आकाश केशरवानी, नरेंद्र खत्री, सोनू सापरिया, मनीष सोनी, अमन सलूजा और गुड्डू गुप्ता सहित मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति, थाना ग्राउंड लोरमी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

देखिए खास वीडियो…

https://www.instagram.com/reel/DelZV92CiHf/?dlrf=MWRoZTVwc2RreDN3Yg==

मनियारी न्यूज़ | लोरमी, जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़

स्थानीय खबरों और जनहित से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े रहें द मनियारी न्यूज़ के साथ।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम.. लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज...