अपराध पर पुलिस सफलकबीरधाम कवर्धाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

मनियारी न्यूज़  | मुंगेली, छत्तीसगढ़

मुंगेली। ग्राम लीलापुर स्थित निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन से सरिया चोरी के मामले में डिंडौरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 20 बंडल सरिया और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 लाख 44 हजार 435 रुपये बताई गई है।

48 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, आर.जे. कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम लीलापुर में हाईस्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण स्थल से 9 और 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि अग्रोहा कंपनी के 10 एमएम के सरिये के बंडल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के संदिग्धों की पहचान की गई।

सरिया और ट्रैक्टर जब्त

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 20 बंडल सरिया, जिसकी कीमत 84,435 रुपये है, और घटना में प्रयुक्त नीले रंग का स्वराज 735 ट्रैक्टर, जिसकी कीमत 2.60 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किया गया।

ये पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार धुर्वे (27), शुभम सिंह धुर्वे (25), जय कुमार पोर्ते (27) और राहुल सिंह धुर्वे (24), निवासी खैरडोंगरी, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम तथा वीरेंद्र कुमार मरकाम (22), निवासी मदनपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को 12 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी हर्षा वर्मा, उप निरीक्षक मान सिंह सहित पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Maniyarinewshttps://www.instagram.com/reel/DebHG4qJgpX/?psln=MTB4Y3RmdDI5bnJo
खबर वही, जो मायने रखे!

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क...