उत्सवकलेक्टरखास खबरखेलछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक..

मुंगेली जिला एथलेटिक्स संघ, मुंगेली के तत्वावधान में 04 अक्टूबर 2026, रविवार को हाई स्कूल मैदान, लोरमी में मुंगेली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 एवं NIDJAM-2026 चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से U-14 एवं U-16 आयु वर्ग के 80 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ट्रायथलॉन, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का NIDJAM-2026 के लिए चयन करना रहा।

अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता श्री लक्ष्मी पाठक तथा विशिष्ट अतिथि श्री योगेश पाठक रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी अधिकारियों श्री ईश्वर सिदार, श्री मनोज कुमार माली, श्री रामनारायण राजपूत, श्री देवेंद्र सिन्हा एवं श्री पुनदास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री हेमंत सिंह परिहार, उपाध्यक्ष श्री युगल किशोर राजपूत, सचिव श्री सचिन मसीह एवं कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंह राठौर, संजय राजपूत, धर्मजीत राजपूत,सहित निखिल राजपूत, भूपेंद्र सिंह राजपूत, अंकिता राजपूत एवं अमिता राजपूत उपस्थित रहे।

इन खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रमुख स्थान

U-14 ट्रायथलॉन बालक वर्ग में रिषभ सिंह (सरस्वती शिशु मंदिर, लोरमी) ने प्रथम, प्रियांशु (शासकीय हाई स्कूल, गोड़खाम्ही) ने द्वितीय तथा सक्षम कश्यप (सरस्वती शिशु मंदिर, लोरमी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

U-14 ट्रायथलॉन बालिका वर्ग में ऋचा निषाद (सरस्वती शिशु मंदिर, लोरमी) प्रथम, राधिका कैवर्त (शासकीय हाई स्कूल, डिंडौरी) द्वितीय तथा तृप्ती दुबे (सरस्वती शिशु मंदिर, लोरमी) तृतीय रहीं।

U-16 बालक 60 मीटर दौड़ में होमेश साहू (महाराणा प्रताप स्कूल, झाफल) प्रथम, दुर्गेश यादव (शासकीय हाई स्कूल, बाँकी) द्वितीय तथा सेमजीत साहू (शासकीय हाई स्कूल, बाँकी) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ममता निर्मलकर (शासकीय हाई स्कूल, बाँकी) प्रथम, पिंकी जायसवाल (सरस्वती शिशु मंदिर, लोरमी) द्वितीय तथा स्वाति मरावी (सरस्वती शिशु मंदिर, लोरमी) तृतीय रहीं।

U-16 बालक 600 मीटर दौड़ में खिलेस्वर प्रथम, देवकुमार निषाद द्वितीय तथा पल्लव मरावी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ममता निर्मलकर प्रथम, मेघा साहू द्वितीय तथा उत्रिका पटेल तृतीय रहीं।

U-16 बालक गोला फेंक में मोहनीश वैष्णव प्रथम तथा खेमचंद सप्रे द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में दीप्ती राजपूत प्रथम, उत्रिका पटेल द्वितीय तथा खिलेश्वरी तृतीय रहीं।

U-16 बालक ऊंची कूद में अखिल सिंह राठौर प्रथम, होमेश साहू द्वितीय तथा दुर्गेश यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्वाति मरावी ने प्रथम तथा प्रतीक्षा राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

U-16 बालक लंबी कूद में मोहनीश वैष्णव प्रथम, मोहित निर्मलकर द्वितीय तथा देवकुमार निषाद तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रागिनी साहू प्रथम, सोनाक्षी जायसवाल द्वितीय तथा स्मृति श्रीवास तृतीय रहीं।

राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का NIDJAM-2026 के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण एवं स्कूली स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। संघ ने भविष्य में भी जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की बात कही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा...