आस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़बेलगहनाश्री श्री श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज

बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना..

बेलगहना। श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं एवं आश्रम परिवार समिति की बैठक आयोजित कर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

श्री सिद्ध बाबा

परम श्रद्धेय श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले महोत्सव में शाम 7 बजे से भव्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम होगा। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संगीत साधक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, रात्रि 12 बजे श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आश्रम में शरद पूर्णिमा पर खीर प्रसाद वितरण की परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। सदगुरु के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्व से पहले ही आश्रम में भक्तों का आगमन शुरू हो जाता है।

सनातन परंपरा में शरद पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इसी पावन रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने महारास लीला के माध्यम से प्रेम, भक्ति और समर्पण का संदेश दिया था।

70 हजार श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए आश्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुव्यवस्थित व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए आश्रम परिवार एवं श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न..