उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितमहिला संघमुंगेलीलोरमी

ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न..

लोरमी। विकासखंड लोरमी के ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंतनी चंद्राकर जनपद सभापति,ग्राम लगरा की सरपंच अंजनी देवी, मितानिन सत्या उपाध्याय, पंच सुनील चंद्राकर एवं कार्यक्रम के वक्ता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, गोंडखाम्ही मंडल की मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपस्थितजनों को दी गई।

भाजपा महिला मोर्चा, गोंडखाम्ही मंडल की मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा मरकाम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आंगन मिलन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए उपस्थितजनों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमति मंदाकिनी पाण्डेय, अंजूलता चंद्राकर,रेखा सोनकर प्रेम लहरें कौशल्या मानिकपुरी, नीलू भास्कर, अंगीता सुनीता लहरें गिरीश राजपूत कीर्ति चंद्राकर रूखमणि पटेल,सरोज कुलमित्र ज्योति सोनकर कन्हैया चंद्राकर इस प्रकार ग्रामीणों, महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक... मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख के अनधिकृत ट्रांजेक्शन का मामला, बैंक लिपिक गिरफ्तार...