अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज…

मोबाइल छुड़ाने मांगे थे 500 रुपये, पैसे नहीं मिलने पर हंसिया से गला रेतकर हत्या का आरोप

मुंगेली। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात को मृतिका के ही गांव के एक विधि से संघर्षरत बालक ने अंजाम दिया। आरोपी ने गिरवी रखे अपने मोबाइल को छुड़ाने के लिए महिला से 500 रुपये मांगे थे। रुपये नहीं मिलने पर गुस्से में आकर हंसिया से महिला के गले पर प्राणघातक वार कर दिया।

26-27 सितंबर की दरम्यानी रात हुई थी हत्या

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को अमोरा निवासी दिव्या भारती ने चौकी साकेत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम उमरिया में उनकी मौसी सोनकलिया बाई डहरिया की अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही साकेत चौकी और पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग जांच एवं पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

जांच में हत्या की पुष्टि होने पर 28 सितंबर को थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 242/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने कई पहलुओं से शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व में पथरिया थाना, साइबर सेल और साकेत चौकी की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना से पुलिस पहुंची आरोपी तक

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात गांव के ही एक विधि से संघर्षरत बालक द्वारा की गई है। इसके बाद पुलिस ने बालक को उसके पिता/संरक्षक के साथ पंचायत भवन के पास बुलाया और गवाहों की मौजूदगी में पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बालक ने बताया कि उसने अपना मोबाइल गिरवी रखा था और उसे छुड़ाने के लिए मृतिका से 500 रुपये मांगे थे। रुपये नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और हंसिया से महिला के गले पर प्राणघातक वार कर दिया।

कपड़े बरामद, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश

पुलिस ने बालक की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए टी-शर्ट और जींस पैंट उसके घर से बरामद किए। पुलिस के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 3 अक्टूबर को सामाजिक पृष्ठभूमि पत्र तैयार कर बालक को अभिरक्षा में लिया गया और किशोर न्याय बोर्ड, मुंगेली के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उसे पृथक बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक पवन देवांगन, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, सउनि रोशन टंडन सहित थाना पथरिया, साइबर सेल और साकेत चौकी के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज... अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन..