उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमी

अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प..

मुंगेली। अचल प्रेस क्लब मुंगेली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में राकेश भास्कर को अध्यक्ष, त्रिलोक कोशले ‘राज’ को सचिव, उमेश दिवाकर को कोषाध्यक्ष और नरेंद्र दिवाकर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं धनसिंह डहरिया को मीडिया प्रभारी तथा दूजराम मार्को को सहसचिव नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी गठन के अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सामने लाया जाएगा तथा जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश भास्कर का संरक्षक माखन सिंह ने सम्मान किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता का आह्वान किया।

संरक्षक माखन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। समाचारों के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाना पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने समाचारों में तथ्यपरकता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने नई कार्यकारिणी से सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब की आगामी गतिविधियों और संगठन को सक्रिय बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
अचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प.. ग्राम लगरा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न.. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल... लोरमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन.. मुंगेली में साइबर जागृति अभियान: 300 से अधिक पेंशनरों को किया जागरूक, खुड़िया में ग्रामीणों को साइबर... महाकाल सेना परिवार ने किया गणेश विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सामा... सरगांव को मिला नया थाना भवन, CM विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत.. मदकूद्वीप को 68.96 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का लोकार्पण-... लोरमी में निकली गणेश विसर्जन की भव्य झांकी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत- अभिनंदन.. सेवा के रंग में दिखा विकसित भारत का संकल्प, रंगोलियों के जरिए बेटियों ने दिया जल संरक्षण और नारी सशक...