लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे…

देखिए खास वीडियो सिर्फ द मनियारी न्यूज़ नेटवर्क
https://www.instagram.com/reel/DeZbIqdirH8/?vrfl=cWdudGFvMW9yaXRj
कबीरधाम। पंडरिया तहसील के ग्राम दामापुर और कापादाह के बीच एक स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई। बस सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बताई जा रही है। हादसे के समय बस बच्चों को घर छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी। इस दुर्घटना में बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस और डायल 112 की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), पंडरिया ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को भी दी गई।
क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया
हादसे के बाद क्रेन की सहायता से पलटी हुई बस को सीधा कराया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
द मनियारी न्यूज़ नेटवर्क | छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें



