कलेक्टरक्राइमखनिज विभागखास खबरघोटालाछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीवन विभागसफलता

लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज..

देखिए वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DeZXW0Mi__g/?cplk=cWI3dzQ2dG9lMjNt

लोरमी। मुंगेली वनमंडल के अंतर्गत लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम चेचानडीह के पास कन्हैया नाला बांध के समीप आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 556 के पास रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी।

जप्त ट्रक्टर रेत भरी

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नीले रंग के सोनालिका डीआई-35 ट्रैक्टर और दो पहियों वाली ट्रॉली को रोका। ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पूछताछ के दौरान चालक रेत परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। विभागीय विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख है कि कार्रवाई के दौरान चालक ने महिला वन अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।

वन विभाग ने रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ अवैध उत्खनन में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन फावड़े और दो अन्य औजार जब्त किए। जब्त वाहन को लोरमी वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19809/13, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 दर्ज कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

विभागीय विज्ञप्ति के अनुसार, जब्त रेत को राजसात किए जाने योग्य पाए जाने पर सक्षम अधिकारी के समक्ष राजसात की कार्रवाई के लिए प्रस्तावित किया गया है।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी मुंगेली श्री तन्मय कौशिक के निर्देशन तथा उपवनमंडलाधिकारी दशरथ प्रकाश सूर्यवंशी और वन परिक्षेत्र अधिकारी जुही वर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पुलिस विभाग का भी सहयोग रहा।

द मनियारी न्यूज़ नेटवर्क | लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक.. साइबर जागृति अभियान में मुंगेली प्रदेश में 5वें स्थान पर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा क... सरगांव में गूंजा ‘जात-पात की करो विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई’ का नारा... 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हत्या, 6 दिन में खुला अंधे कत्ल का राज...