अपराध पर पुलिस सफलआस्था भक्तिउत्सवकलेक्टरकोतवाली थानाक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितपुलिस अधीक्षकमुंगेलीसफलता

मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक…

मुंगेली। नवरात्रि के पावन पर्व पर मुंगेली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में गरबा महोत्सव और जगराता कार्यक्रम के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी ऑफर्स से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

गरबा महोत्सव में ‘पहल’ अभियान की पहल

14 अक्टूबर 2026 को एसएसपी भोजराम पटेल सेंट जेवियर स्कूल एवं रोट्रेक्ट क्लब मुंगेली द्वारा आयोजित नवदुर्गा गरबा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गरबा और डांडिया प्रतिभागियों सहित उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को ‘पहल’ अभियान के जागरूकता बैज लगाकर साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

जगराता में डिजिटल स्क्रीन से पहुंचा संदेश

मुंगेली के दाऊपारा स्थित रेस्ट हाउस के पास आयोजित जगराता कार्यक्रम में भी साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। डिजिटल स्क्रीन पर वीडियो और संदेशों के माध्यम से करीब 7,000 श्रद्धालुओं तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाई गई। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और आकर्षक ऑफर्स के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की।

अनजान लिंक और फर्जी कॉल से रहें सावधान

कार्यक्रम के दौरान प्र. उप निरीक्षक सीमा, सहायक उप निरीक्षक मधुकर रात्रे एवं बबीता श्रीवास ने साइबर ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। नागरिकों से अपील की गई कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें तथा ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। फर्जी लॉटरी, वर्क-फ्रॉम-होम के लालच और सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध संदेशों से भी सतर्क रहने की सलाह दी गई।

ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस के अनुसार, नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में ‘पहल’ अभियान के तहत साइबर जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।

देखे वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DeeB8U_pYev/?mdxt=dXc4NWt5NWc3bWJ5

द मनियारी न्यूज़ | लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पाली में कुंवार नवरात्रि उत्सव की धूम, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन.. NIDJAM-2026 के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक..