उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावनगर पालिकानिकायपुलिस अधीक्षकभारतीय जनता पार्टीमुंगेलीलोरमी

लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन..

 

मौके पर जाति-आय प्रमाण पत्र और श्रवण यंत्र वितरित, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश

लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी विश्राम गृह में आयोजित जनदर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 521 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन और निर्माण कार्यों सहित विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत

जनदर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र और ईश्वर साहू को आय प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं, समाज कल्याण विभाग के माध्यम से एक जरूरतमंद को श्रवण यंत्र भी दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का रिकॉर्ड रखने और प्रकरणवार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नवागांव सड़क निर्माण के संबंध में उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार हो चुका है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

छोटे कामों के लिए न भटकें लोग : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ उनका निराकरण करें। उन्होंने सभी विभागों को लंबित आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनविश्वास को बताया सरकार की ताकत

अरुण साव ने कहा कि जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सरकार के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। जनदर्शन का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ ही शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।https://www.instagram.com/reel/DeejRSGiJDk/?dlrf=MTJ2aGcwOWh4ZDhqOQ==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, डिप्टी सीएम अरुण साव को मिले 521 आवेदन.. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में डटे लोरमी के युवा.. मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, 7 हजार श्रद्धालुओं को किया जागरूक... मुंगेली: निर्माणाधीन हाईस्कूल से सरिया चोरी, डिंडौरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार... मुंगेली में महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल.. लोरमी-खपरीकलां: बच्चों को छोड़कर लौट रही स्कूल बस पलटी, हादसे में बच्चे बाल-बाल बचे... लोरमी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज... बेलगहना में 25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव, 70 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना.. मुंगेली: 22 घंटे की तलाश के बाद मिला 6 साल के मासूम का शव, गांव में पसरा मातम.. चातरखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,