कलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़जनहितडिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीवन विभागवनांचलवन्यजीव

लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रामीण..

 

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी वनांचल क्षेत्र के ग्राम जमुनाही में शनिवार तड़के हाथियों के झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर एक ग्रामीण की नींद खुली, तो सामने झुंड को अपनी ओर बढ़ते देख उसने आनन-फानन में पत्नी और बच्चों को लेकर घर छोड़ दिया और बस्ती की ओर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मवेशियों की मौत और घरों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुनाही निवासी नीलकंठ यादव को सुबह करीब 3 बजे हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने घर से बाहर निकलकर टॉर्च की रोशनी में देखा तो हाथियों का झुंड उनके घर की ओर बढ़ रहा था। खतरे को भांपते हुए नीलकंठ यादव ने बिना देर किए अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लिया और सुरक्षित स्थान की तलाश में बस्ती की ओर भाग निकले।

बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड ने घर के पास खूंटे से बंधे मवेशियों को कुचल दिया। इसके अलावा, कुछ ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद वनांचल क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों को हाथियों की आवाजाही के बीच अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

आधिकारिक पुष्टि अचानक मार के जमुनाही के रेंजर गुलसन कुमार साहू ने बताया 

फिलहाल, घटना में मवेशियों की मौत और संपत्ति को हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि  हुई है। जिसमे बताया गया है कि मुवावजे देने की बात सामने आई हैं जांच के बाद उचित मुवावजा पीड़ित परिवार को मिलेगा ।

देखिए वीडियो

।https://www.instagram.com/reel/De2_ljOisbP/?srtk=MWxramZ3Zm9xd2RkOQ==

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक..