
मुंगेली। ग्राम धरमपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 28 वर्षीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) कमलेश्वरी साहू का शव शासकीय क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जरहागांव पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को मृतका के पिता अर्जुन साहू ने सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया। 19 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया कि काम करने पहुंची महिला को दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
https://www.instagram.com/reel/DetJOZUCtz0/?exln=MWc2cjR0a3k4bG1mdQ==



