अपराध पर पुलिस सफलक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकमुंगेलीसाइबर क्राइम

मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

प्रेम संबंध में विवाद और दूसरे युवक से बातचीत की शंका बनी वजह, मुख्य आरोपी ने गला दबाकर हत्या करना कबूला

मुंगेली। जिले के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर अंधेकत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों अजीत घृतलहरे (22) और साहिल खाण्डे (20), निवासी ग्राम लिलवाकापा, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बिस्तर पर मिला था नाबालिग का शव

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय बालिका अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली थी। उसके गले पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा गवाहों के कथनों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रेम संबंध में विवाद के बाद हत्या का आरोप

पुलिस जांच में मृतिका और ग्राम लिलवाकापा निवासी अजीत घृतलहरे के बीच पूर्व में प्रेम संबंध होने तथा विवाद की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, मृतिका के किसी अन्य युवक से बातचीत करने की शंका को लेकर आरोपी उससे नाराज था।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर 19 अक्टूबर की रात अपने साथी साहिल खाण्डे के साथ मोटरसाइकिल से नेवासपुर पहुंचने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, अजीत घर में प्रवेश कर बालिका से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने कथित तौर पर बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को दूसरे कमरे के बिस्तर पर रख दिया, ताकि मृत्यु सामान्य प्रतीत हो।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मृत्यु गला घोंटने और दम घुटने से होना बताया गया है। मामले में साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा लियो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 7143 जब्त की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस कार्रवाई में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी सहित थाना एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।http://मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए.. स्वच्छ लोरमी, सुंदर लोरमी का संदेश लेकर आगे आईं मातृशक्तियां.. लोरमी के मानस मंच में गरबा महोत्सव की धूम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की मां दुर्गा की आराधना... जूनापारा पुलिस की दो बड़ी पहल: जुआरियों पर कार्रवाई, नगचुई स्कूल में बच्चों को किया जागरूक.. पामगढ़ में स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भावविभोर हुआ श्री अद्वैत आश्रम..