राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव..

मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे मेलाऊ दास मानिकपुरी
52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में मुंगेली जिले को मिला प्रतिनिधित्व, जिला कबड्डी संघ के सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट ऑफिशियल वीरेंद्र यादव को कोच की जिम्मेदारी
रायपुर/जरहागांव/मुंगेली। कबड्डी खेल जगत में मुंगेली जिले के लिए गौरव की खबर सामने आई है। बिहार के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होने वाली 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में वीरेंद्र यादव को कोच तथा मेलाऊ दास मानिकपुरी को मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वीरेंद्र यादव वर्तमान में जिला कबड्डी संघ, मुंगेली के सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट कबड्डी ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वे सरपंच प्रतिनिधि के रूप में भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण और अनुभव जिले में कबड्डी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वहीं मेलाऊ दास मानिकपुरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ समन्वय एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना मुंगेली जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं
देखे वीडियो।https://www.instagram.com/reel/DfGn2RFRURx/?dlrf=MXRpd2NvaTNxZTAxbQ==



