कांग्रेसकांग्रेस कार्यकर्ताखास खबरछत्तीसगढ़पुलिस अधीक्षकप्रदेश कांग्रेस कमेटीमुंगेलीयुवा कांग्रेसलोरमीसफलता

नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार..

मुंगेली: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और प्रदेश संगठन के हित को ध्यान में रखते हुए नागेश गुप्ता को मुंगेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुशंसा के बाद प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। 

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेश गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, AICC सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा तथा मुंगेली युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

नागेश गुप्ता ने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति और छात्र हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे। जिले के छात्रों को उनका हक दिलाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया अंधेकत्ल, नाबालिग की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार... धरमपुरा में महिला CHO का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस.. लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा.. मुंगेली में युवक की मौत के मामले में जांच जारी, चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जुटा रही साक्ष्य... दशरंगपुर सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए..