मुंगेली: 6 महीने बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप…

मायके पक्ष की मांग पर प्रशासन ने कराई कार्रवाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद
मुंगेली। जिले के ग्राम संगवाकापा में करीब छह महीने पहले हुई मनीषा लहरे की संदिग्ध मौत के मामले में अब जांच तेज हो गई है। मृतका के मायके पक्ष की मांग पर प्रशासन ने कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को बिलासपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी मौजूद रहे।
करीब छह महीने पुराने इस मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
देखिये वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DfEE1vti1pZ/?psln=MTV4Z3A3ZTBmM2Q1ag==



