उत्सवकलेक्टरखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावपुलिस अधीक्षकमुंगेलीव्यापारी संघ

मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं..

27 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा सात दिवसीय मेला, व्यापार के साथ संस्कृति और मनोरंजन का दिखेगा संगम

मुंगेली। जिले के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘मुंगेली व्यापार मेला-2026’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने मेले के ब्रॉशर का विमोचन किया। लगातार दस वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर चुका यह आयोजन इस वर्ष अपने 11वें वर्ष में प्रवेश करेगा। सात दिवसीय मेले का आयोजन 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

डिप्टी सीएम को दिया आमंत्रण

ब्रॉशर विमोचन के अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली के प्रतिनिधिमंडल ने न्यू सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मेले का आमंत्रण पत्र सौंपकर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। इस पर श्री साव ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान आयोजन समिति के संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर,, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव सहित सूरज मंगलानी, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, कोमल चौबे, संदीप सिंह और राहुल मल्लाह उपस्थित रहे।

स्थानीय उद्यमियों और महिला समूहों को मिलेगा मंच

‘मुंगेली का त्यौहार’ के नाम से पहचान बना चुका व्यापार मेला अब जिले के प्रमुख आयोजनों में शामिल हो गया है। मेले का उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय उद्यमियों, लघु एवं कुटीर उद्योगों, महिला स्व-सहायता समूहों और नए व्यवसायियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

इस वर्ष मेले में देशभर के विभिन्न उत्पादों के साथ हस्तशिल्प, टेराकोटा, खादी एवं ग्रामोद्योग, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग, हर्बल उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ऑटोमोबाइल से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन भी होंगे खास

व्यापारिक गतिविधियों के साथ मेले में प्रतिदिन शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, झूला घर सहित मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियां बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

कुल मिलाकर, मुंगेली व्यापार मेला-2026 व्यापार, स्थानीय प्रतिभाओं, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनने जा रहा है। आयोजन से जिले के व्यापारिक वातावरण को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय लोगों को उत्सव और आपसी मेल-मिलाप का अवसर भी मिलेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं.. मुंगेली: 6 महीने बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप... मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.. बेलगहना में 73वां शरद पूर्णिमा महोत्सव: 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए सिद्धबाबा के दर्शन.. मुंगेली: गिरफ्तारी प्रक्रिया पर अदालत की आपत्ति, हत्या के दो आरोपियों की रिमांड खारिज लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रा... मुंगेली पुलिस की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश