आबकारी विभागकलेक्टरक्राइमखास खबरछत्तीसगढ़जनहितजिला जेलपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशराब दुकानशराब माफिया

जिला मुंगेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाईमुखबिर सूचना पर 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


मुंगेली, 25 फरवरी 2026।
कलेक्टर महोदय, जिला मुंगेली के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आबकारी टीम ने ग्राम कोदवा महंत में आरोपी सुरेश जयसवाल के मकान पर विधिवत दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। मौके पर ही शराब और संबंधित सामग्री को कब्जे आबकारी लिया गया।

शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में लोरमी वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अमित शाह तथा आबकारी कांस्टेबल हरिचरण खूँटे का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसकी विभाग द्वारा सराहना की गई है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
जितेंद्र ध्रुव बने शिवसेना लोरमी ब्लॉक मीडिया प्रभारी... सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : विनय साहू लोरमी में साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद... लोरमी विधानसभा की 9 भवनविहीन प्राथमिक शालाओं को मिलेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ की मंजूरी... पथरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार... साइबर जागृति अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी पहल.. आदेश रद्द, फिर भी ₹50 की वसूली! नाम प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से उगाही का आरोप.. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार.. जन्माष्टमी पर बेलगहना आश्रम में भक्ति का अद्भुत संगम, आधी रात को गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का जयघोष