उत्सवखास खबरछत्तीसगढ़डिप्टी सीएम अरुण सावमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमुंगेलीलोरमीलोरमी विधायकविकास कार्यसफलता

डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात: लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों के लिए 4 करोड़ 21 लाख मंजूर…

कार्य आदेश


मंगलवार 3 मार्च 2026
लोरमी। क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 4 करोड़ 21 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य शासन ने इस निधि से जिले के लिए कुल 94 कार्यों पर 7 करोड़ 55 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिनमें लोरमी क्षेत्र के इन 53 गाँवों में सड़क, नाली, पुलिया, स्टॉप डेम एवं उद्यान निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ग्रामीण अंचल को मजबूत अधोसंरचना से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि गाँवों में विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से अनेक गाँवों में सीसी सड़क निर्माण, पक्की नाली, पुलिया निर्माण, स्टॉप डेम, उद्यान एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण जैसे विकास कार्य शामिल हैं। कई गाँवों में 4 लाख से 15 लाख तक के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनसे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहाँ से होगी : डिप्टी सीएम अरुण साव.. मुंगेली: सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या। लोरमी: कारीडोंगरी के जंगल में बाघिन के पगमार्क, दो चीतल मृत मिलने से वन विभाग अलर्ट.. राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के कोच होंगे वीरेंद्र यादव.. मुंगेली व्यापार मेला-2026 का ब्रॉशर विमोचित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी शुभकामनाएं.. मुंगेली: 6 महीने बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप... मुंगेली: पटवारियों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.. मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान से 365 लोग हुए जागरूक, नवपदस्थ एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी का आदिवासी समाज ने किया सौजन्य स्वागत.. नागेश गुप्ता बने मुंगेली NSUI जिलाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार..