आबकारी विभागकलेक्टरक्राइमखास खबरपुलिस अधीक्षकमुंगेलीलोरमीशुष्क दिवसहोली त्यौहार

होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई10.6 लीटर ।

देशी-विदेशी मदिरा जब्त, तीन पर प्रकरण दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा गया
होली पर्व से पहले जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 01 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 10.6 लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई।


 इन स्थानों पर हुई कार्रवाई
दाऊपारा एंड्रूज वार्ड में धर्मेंद्र निर्मलकर एवं जैनेंद्र साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
मल्हापारा, मुंगेली में अश्मिन गुप्ता (22) के खिलाफ धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला कायम कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


 त्योहार पर विशेष निगरानी
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि होली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


‍♂️ कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस अभियान में वृत्त पथरिया प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक उम्मी रूमा, वृत्त लोरमी के आबकारी उपनिरीक्षक अमित शाह तथा वृत्त मुंगेली के आबकारी उपनिरीक्षक जयसिंह मरकाम सहित विभागीय स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा।


 प्रशासन का संदेश:
होली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन सतर्क है। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।

RAHUL YADAV

Editor in chief

You cannot copy content of this page

BREAKING
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर की सीधी निगरानी, नागरिकों से फोन पर लेकर जाना समाधान का फीडबैक अमरकंटक धाम से पाली तक निकलेगी भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा, पालेश्वरनाथ बोलबम समिति ने पूरी की तैयारिया... धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभ... पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल.. पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में माँ नर्मदा आश्रम उपका में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक चाकू की नोक पर बिरयानी संचालक से लूट, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार लूट की आशंका: प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा.. प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का मुंगेली प्रवास पर भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत... भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. सत्यनारायण तिवारी